{"_id":"6aaba95dd2d81e8be809ed30","slug":"search-begins-for-woman-in-kali-river-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पौने तीन माह बाद काली नदी में रेखा की तलाश, पति-ससुर व देवर जेल में बंद, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पौने तीन माह बाद काली नदी में रेखा की तलाश, पति-ससुर व देवर जेल में बंद, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Thu, 17 Sep 2026 02:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के बाद पति और ससुर को पकड़ा था। थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि अवैध संबंधों के शक में 25 जून को पीट-पीट कर रेखा देवी की हत्या कर दी थी और रात के अंधेरे में शव गांव के समीप काली नदी के पानी में फेंक आए थे।
विज्ञापन
काली नदी में रेखा देवी के शव की तलाश में लगी पुलिस टीम
- फोटो : स्वयं
विस्तार
गंगीरी के गांव तेहरा निवासी रेखा देवी के शव की तलाश में करीब पौने तीन माह बाद बुधवार को काली नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। पीएसी की टीम के साथ गंगीरी पुलिस ने शाम तक नदी में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुन: काली नदी में शव की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
रेखा देवी की हत्या में उसका पति महेश शर्मा, ससुर वीरेंद्र शर्मा और देवर सुशील कुमार जेल में बंद है। भाई की ओर से आठ जुलाई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पांच लोगों पर बहन रेखा देवी की हत्या करने और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने 25 जून को उनकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद गंगीरी थाने में उनकी बहन की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
गंगीरी थाना पुलिस ने जांच के बाद महेश शर्मा और उसके पिता को पकड़ा था। थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि अवैध संबंधों के शक में 25 जून को पीट-पीट कर रेखा देवी की हत्या कर दी थी और रात के अंधेरे में शव गांव के समीप काली नदी के पानी में फेंक आए थे। बताते हैं कि मृतका के भाई ने बहन के शव की तलाश कराए जाने की एसएसपी के यहां गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि रेखा देवी के शव की तलाश में आगरा से पीएसी की फ्लड टीम बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया।करीब चार किलोमीटर के दायरे में शव की तलाश की गई, लेकिन शाम तक शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक फिर से काली नदी में शव की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।