फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shots fired over old enmity; bullet hits teenager in the arm

Aligarh News: पुरानी रंजिश में की फायरिंग, किशोर के बाजू में लगी गोली

Mon, 03 Aug 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Shots fired over old enmity; bullet hits teenager in the arm
गोली लगने से घायल किशोर। संवाद
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग में किशोर घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नगला भोजा के रहने वाले दीपक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम को दीपक मोहल्ले में बंबे की पटरी के पास खड़ा हुआ था, तभी हमलावरों ने वहां पहुंचकर उस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान दीपक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके पास खड़े 17 वर्षीय मोहित निवासी नगला भोजा की बाजू में गोली जा लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


दीपक ने आरोप लगाया है कि गैलेक्सी होटल के पास के रहने वाले युवकों ने हमला किया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सिटी हिमांशु माथुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन की। सीओ ने बताया कि दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed