सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Srinagar MP Aga Syed Ruhullah Mehdi in Aligarh

AMU: श्रीनगर सांसद आगा सैयद आए अलीगढ़, छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों से मिलने से रोका,आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी निजी कार्यक्रम से अलीगढ़ आए। एएमयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों ने उन्हें बुलाया। सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को छात्रों से मिलने से रोक दिया गया।

Srinagar MP Aga Syed Ruhullah Mehdi in Aligarh
आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी - फोटो : @Ruhullah Mehdi
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय सम्मेलन (जेकेएनसी) के सदस्य व श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को एएमयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठै छात्रों से मिलने से रोक दिया गया। जिससे छात्रों में आक्रोश है।

Trending Videos


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डक प्वाइंट पर छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठै हुए हैं। जिससमें एक छात्र ने मौन व्रत भी धारण किया हुआ है। छात्र कड़ाके की ठंड में भी खुले आसमान के नीचे बैठकर धरना जारी रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी निजी कार्यक्रम से अलीगढ़ आए। धरने पर बैठे छात्रों ने उन्हें धरनास्थल पर आने का न्योता दिया। 1 फरवरी को सुबह 9.30 बजे उन्हें छात्रों से मिलना था। सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को छात्रों से मिलने से रोक दिया गया। धरने पर बैठै छात्रों को आरोप है कि एएमयू की वीसी प्रो नईमा खातून ने सांसद आगा सैयद को छात्रों से मिलने से रोका।  इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed