सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The issue of land of the cemetery-nagar panchayat could not be resolved

Aligarh News: कब्रिस्तान-नगर पंचायत की जमीन प्रकरण में नहीं हो सका निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The issue of land of the cemetery-nagar panchayat could not be resolved
विज्ञापन
कस्बे के बड़ा कब्रिस्तान में नगर पंचायत की जमीन को लेकर जारी विवाद का निस्तारण सोमवार को भी नहीं हो सका। नगर पंचायत चेयरमैन के अनुसार सरकारी पैमाइश में कब्रिस्तान में नगर पंचायत की जमीन मुख्य मार्ग की ओर पाई गई है, लेकिन प्रशासन जहराना रोड की तरफ जमीन देना चाहता है, जो स्वीकार नहीं है।
Trending Videos

सोमवार को एसडीएम ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को बुलाया था। चेयरमैन डॉ. डीएस भारती के अनुसार बैठक में पता चला कि राजस्व विभाग की पैमाइश में कब्रिस्तान में नगर पंचायत की जमीन पाई गई है। हालांकि प्रशासन यह जमीन मुख्य मार्ग की ओर ने देकर जहराना रोड की तरफ देने ओर उस पर भी एक पुलिस चौकी बनवाने की बात कही। इस पर उनके सहित वार्ड सदस्यों ने सहमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि जब सरकारी नक्शे में नगर पंचायत की जमीन कस्बे के मुख्य मार्ग की ओर है, ऐसे में उसी ओर की जगह छोड़नी चाहिए। जहराना रोड की तरफ नगर पंचायत जगह कैसे ले सकती है, जब नक्शे में उस तरफ जमीन है नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed