{"_id":"698189ab1bdd07905b04d933","slug":"physical-harassment-accused-flees-before-verdict-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फैसले से पहले भागा दुष्कर्म का आरोपी, दोषी करार, आज सजा के लिए पेश करने के आदेश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फैसले से पहले भागा दुष्कर्म का आरोपी, दोषी करार, आज सजा के लिए पेश करने के आदेश, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी जितेंद्र अदालत के बाहर था। उसे दोषी करार दिए जाने के लिए तलब किया गया। खुद आरोपी के अधिवक्ता ने उसे अंदर आने का इशारा किया। तभी वह चमका देकर लापता हो गया।
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाए जाने के दिन 2 फरवरी को आरोपी जितेंद्र प्रसाद न्यायालय के बाहर से चकमा देकर लापता हो गया। न्यायालय ने अब उसे दोषी करार देकर वारंट जारी किए हैं। 3 फरवरी को सजा की तारीख नियत कर पुलिस को उसे पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos
घटनाक्रम 4 अगस्त 2017 का है। जवां क्षेत्र की किशोरी को खेलने के बहाने आरोपी जितेंद्र प्रसाद निर्माणाधीन मकान में ले गया था। जहां दुष्कर्म किया। बाद में शोर मचने पर परिजन के आने पर आरोपी भाग गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसका ट्रायल पूरा हो गया है। एडीजे विशेष पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत में सोमवार को सजा की तारीख नियत थी। जमानत पर चल रहा आरोपी जितेंद्र अदालत के बाहर था। उसे दोषी करार दिए जाने के लिए तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद आरोपी के अधिवक्ता ने उसे अंदर आने का इशारा किया। तभी वह चमका देकर लापता हो गया। कुछ ही देर में उसके भागने की खबर पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। बाद में न्यायालय ने उसे दोषी करार देकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मंगलवार को पेशी का आदेश पुलिस को दिया है। मंगलवार को ही सजा की तारीख नियत की है।
जवां के मामले में आरोपी को सजा सुनाई जानी थी। उसी दिन कोर्ट में पेश होने से पहले ही वह भाग गया। अब उसे तलाशा जा रहा है। 3 फरवरी को कोर्ट में पेश करने का पूरा प्रयास है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
