सब्सक्राइब करें

UP: सिर से पेट तक 20 से अधिक वार, खाना तक न खाने दिया, बाप ने मासूम बेटे को इसलिए क्रूरता से मारा; पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Feb 2026 09:46 AM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बाप ने क्रूरता से मासूम बेटे को मार डाला। मासूम बच्चा आरोपी से जान बचाने के लिए पूरे घर में दौड़ा, लेकिन जान नहीं बच पाई। कातिल ने तड़पा-तड़पा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर की दीवारें और फर्श पर खून की छींटे मिली हैं।

विज्ञापन
father killed his 12-year-old son with a sharp weapon locked body in a box in Firozabad
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।


पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी राजेश ने इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos
father killed his 12-year-old son with a sharp weapon locked body in a box in Firozabad
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा
मृतक मयंक की मां उर्मिला देवी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा और 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत थे। उर्मिला के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर लौटीं तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा मयंक लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed his 12-year-old son with a sharp weapon locked body in a box in Firozabad
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक ने जिंदा रहने के लिए किया था काफी संघर्ष
सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि मयंक ने जिंदा रहने के लिए काफी संघर्ष किया। 

 
father killed his 12-year-old son with a sharp weapon locked body in a box in Firozabad
आरोपी बाप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की कोशिश
हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। पत्नी का आरोप है कि पति राजेश ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। लंबे समय से संपत्ति को लेकर उससे विवाद चल रहा था। 
 
विज्ञापन
father killed his 12-year-old son with a sharp weapon locked body in a box in Firozabad
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के ट्यूशन जाते ही बेटे को मार डाला
पुलिस का अनुमान है कि राजेश ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी महिमा के ट्यूशन जाने का इंतजार कर रहा था ताकि मयंक घर में अकेला रहे। बेटी के जाते ही उसने मयंक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed