सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container driver sent to jail, blood test report awaited

Agra News: कंटेनर चालक को भेजा जेल, खून की जांच रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। प्राथमिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खून की जांच की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Container driver sent to jail, blood test report awaited
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा-जलेसर मार्ग पर थाना खंदाैली के नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने 31 जनवरी को दो ऑटो को टक्कर मार दी थी। भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद लोगों ने चालक को पथराव कर रोका था। मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। बाद में इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
Trending Videos


इसकी रिपोर्ट मिलना बाकी है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। प्राथमिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खून की जांच की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चालक नशे में था या नहीं। पुलिस का कहना है कि जीपीएस डाटा, ट्रांसपोर्ट कंपनी के दस्तावेज और चालक की लापरवाही को जांच का आधार बनाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई खून की जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हादसे में घायल रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे ऑटो के चालक मन्नू का मथुरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रुनकता निवासी हसीना, उनका बेटा सलमान और पुत्रवधू रानी का इलाज टेढ़ी बगिया स्थित अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed