{"_id":"6980d5689e5729df100b3b4c","slug":"a-child-injured-by-a-dog-bite-died-during-treatment-agra-news-c-421-1-pin1001-798-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुत्ते ने काट लिया था मासूम, एंटीरेबीज वैक्सीन भी लगी; फिर भी नहीं बच सकी बालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुत्ते ने काट लिया था मासूम, एंटीरेबीज वैक्सीन भी लगी; फिर भी नहीं बच सकी बालक की जान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
कुत्ते के काटने से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बालक को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा दिया गया था। इसके बाद भी उसकी हालत बिगड़ गई।
कुत्ता और बालक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव अतैयापुरा के रहने वाले पांच वर्षीय बालक छोटू की कुत्ते के काटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
परिजनों के मुताबिक छोटू पुत्र कुंवर सिंह को 9 जनवरी को घर के बाहर खेलते समय एक कुत्ते ने काट लिया था। उसे तत्काल सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के बाद एंटीरेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। बताया कि बच्चे को 9 और 12 जनवरी को एंटीरैबीज लगाई गई थी। इधर, शनिवार को अचानक छोटू की हालत बिगड़ गई।
परिजनों उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे वापस घर ले आए। रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि बालक को एंटीरैबीज लगाई गई थी। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos