{"_id":"69817a7d9febe77f3200b0db","slug":"black-marketing-of-government-ration-exposed-in-kheragarh-29-quintals-of-rice-seized-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की कालाबाजारी: राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 29 कुंतल चावल ले जा रही मैक्स पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की कालाबाजारी: राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 29 कुंतल चावल ले जा रही मैक्स पकड़ी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के खेरागढ़ में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा खेल सामने आया है। यहां पुलिस ने 29 कुंतल सरकारी चावल ले जा रही मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया।
सरकारी राशन की कालाबाजारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में कालाबाजारी को ले जाते हुए राजस्थान के सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा से पुलिस ने सोमवार को सरकारी राशन के चावल से भरी मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें 53 कट्टों में भरा करीब 29 कुंतल चावल बरामद हुआ है। राशन माफिया सुमित अग्रवाल सहित एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चालक भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोनों से चावल की आपूर्ति, भंडारण आदि की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुमित अग्रवाल बड़ा राशन माफिया है, जोकि पूर्व में राशन की कालाबाजारी में जेल जा चुका है। पुलिस की सूचना पर थाना खेरागढ़ पहुंचे आपूर्ति विभाग के एआरओ सूर्यप्रकाश पाठक, पूर्ति निरीक्षक सुमलिका सक्सेना एवं अमरनाथ मौर्या ने मौके पर बरामद चावल की जांच कर जब्त राशन को स्थानीय राशन विक्रेता के सुपुर्द कर दिया।
पूर्ति निरीक्षक खेरागढ़ सुमलिका सक्सेना ने बताया कि 29 कुंतल चावल बरामद हुआ है। पकड़े गए सुमित अग्रवाल निवासी पीपल खेड़ा खेरागढ़ एवं शिवसिंह निवासी नया नगला थाना कोलारी धौलपुर एवं भागे हुए चालक नरेंद्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन