{"_id":"698162fefcda27c8ad0f6687","slug":"mayank-ran-throughout-house-to-save-his-life-floor-and-walls-were-found-covered-in-blood-in-firozabad-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जान बचाने के लिए पूरे घर में दौड़ा बेटा, फर्श और दीवारें खून से लाल; सबूत मिटाने को 'कातिल' ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जान बचाने के लिए पूरे घर में दौड़ा बेटा, फर्श और दीवारें खून से लाल; सबूत मिटाने को 'कातिल' ने किया ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:52 AM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में बाप ने क्रूरता से मासूम बेटे को मार डाला। मासूम बच्चा आरोपी से जान बचाने के लिए पूरे घर में दौड़ा, लेकिन जान नहीं बच पाई। कातिल ने तड़पा-तड़पा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर की दीवारें और फर्श पर खून की छींटे मिली हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बाप ने अपने मासूम बेटे को काट डाला। इस दौरान जान बचाने के लिए मासूम बेटा मयंक बाप से बचने के लिए पूरे घर में दौड़ता रहा। हत्यारे बाप ने उसे तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। घर की दीवारें और फर्श पिता की क्रूरता की गवाही दे रहीं थीं।
सोमवार देर शाम तक पुलिस और एफएसएल की छानबीन में पता चला है कि 12 वर्षीय मासूम मयंक ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया था। जब पिता ने हंसिए से हमला किया तो वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा, जिसके कारण पूरे घर की दीवारों और फर्श पर खून के छींटे फैल गए।
Trending Videos
2 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के ट्यूशन जाने का किया इंतजार
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी राजेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। वह सोमवार को फैक्टरी में काम पर नहीं गया। सुबह उसकी बेटी महिमा ननिहाल से वापस आ गई थी। इससे राजेश की योजना में थोड़ी बाधा आई लेकिन उसने तब तक इंतजार किया जब तक महिमा दोपहर 2 बजे ट्यूशन नहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक के अकेले होते ही मार डाला
पुलिस का मानना है कि राजेश को डर था कि अगर वह दोनों बच्चों पर एक साथ हमला करेगा तो शायद वे उस पर भारी पड़ जाएं इसलिए मयंक के अकेले होते ही उसने उस पर हमला कर दिया।
4 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का ब्लड रूटमैप आया काम, बक्से में मिला शव
मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में मयंक का शव नहीं मिला था। घर में चप्पा-चप्पा छानने के दौरान पुलिस ने दीवारों और फर्श पर बिखरे रक्त के निशानों का एक रूटमैप तैयार किया। इन निशानों का पीछा करते हुए पुलिस स्टोर रूम में रखे बक्से तक पहुंची, जिसमें ताला लगा था। ताला तोड़ने पर अंदर मयंक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
5 of 11
रसोई में रखा बैग और अन्य सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साक्ष्य मिटाने की नाकाम कोशिश
कातिल पिता ने अपनी करतूत छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की थी। उसने हत्या के बाद बोरे से जगह-जगह से खून साफ किया और जिस बक्से में शव रखा था उसे भी पानी डालकर धोया ताकि बदबू या खून के निशान बाहर न आएं। हालांकि, एफएसएल टीम ने सूक्ष्म निशानों के आधार पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।