सब्सक्राइब करें

कातिल पिता: हाथ, पेट, छाती...बेटे के पूरे शरीर पर हंसिये से वार, फर्श और दीवारों पर खून; दृश्य देख कांपा कलेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी का दिल दहला दिया। पिता ने 12 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या की। एक के बाद एक हंसिये से बेटे के पूरे शरीर पर कई वार किए। घर में फैला खून क्रूरता की कहानी बयां कर रहा था। 

विज्ञापन
father murdered his 12-year-old son in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को एक पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे मयंक की हसिये से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से मासूम के शव को एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गया।


मयंक की हत्या में शाम तक जैसे पुलिस की जांच में परतें खुल रही थीं, वह पिता की क्रूरता की गवाही दे रहीं थीं। पुलिस और एफएसएल की छानबीन में पता चला है कि 12 साल के मासूम मयंक ने मौत के सामने हार मानने से पहले काफी संघर्ष किया था। जब उसके पिता ने हंसिये से हमला किया, तो वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा, जिसके कारण पूरे घर की दीवारों और फर्श पर खून के छींटे फैल गए।



 
Trending Videos
father murdered his 12-year-old son in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के जाने का किया इंतजार, रची थी पूरी साजिश
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी राजेश कुमार ने बड़ी ही प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। वह सोमवार को फैक्टरी में काम पर नहीं गया। सुबह उसकी बेटी महिमा ननिहाल से वापस आ गई थी, जिससे राजेश की योजना में थोड़ी बाधा आई। उसने तब तक इंतजार किया जब तक महिमा दोपहर 2 बजे ट्यूशन नहीं चली गई। पुलिस का अनुमान है कि राजेश को डर था कि अगर वह दोनों बच्चों पर एक साथ हमला करेगा, तो शायद वे उस पर भारी पड़ जाएं। इसलिए उसने मयंक के अकेले होते ही उस पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
father murdered his 12-year-old son in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे मिला शव
मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में मयंक का शव नहीं मिला था। घर में चप्पा-चप्पा छानने के दौरान पुलिस ने दीवारों और फर्श पर बिखरे रक्त के निशानों का एक रूटमैप तैयार किया। इन निशानों का पीछा करते हुए पुलिस स्टोर रूम में रखे बक्से तक पहुंची, जिसमें ताला लगा था। ताला तोड़ने पर अंदर मयंक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

 
father murdered his 12-year-old son in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साक्ष्य मिटाने की नाकाम कोशिश
कातिल पिता ने अपनी करतूत छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की थी। उसने हत्या के बाद बोरे से जगह-जगह से खून साफ किया और जिस बक्से में शव रखा था, उसे भी पानी डालकर धोया ताकि बदबू या खून के निशान बाहर न आएं। हालांकि, एफएसएल टीम ने सूक्ष्म निशानों के आधार पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

 
विज्ञापन
father murdered his 12-year-old son in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाने से पहले दे दी मौत, 20 से 25 वार किए
हत्यारे ने मयंक के सिर से लेकर पेट तक 20 से 25 वार हंसिये से किए। पुलिस के अनुसार बच्चे के सिर में आठ से दस वार के निशान, कान, चेहरे, हाथ, पेट, छाती आदि शरीर के हिस्सों पर हंसिये से वार करने के निशान मिले हैं। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा संभवतः स्कूल ड्रेस बदलने के बाद रसोई में खाना लेने ही गया होगा, उसी वक्त हत्यारे ने उस पर हमला किया है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed