सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST collection during Magh February was higher than in January during Mahakumbh

UP: महाकुंभ की जनवरी से ज्यादा माघ में हुआ जीएसटी कलेक्शन, संगमनगरी ने इस बार आर्थिक मोर्चे पर सबको चौंकाया

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Feb 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

महाकुंभ की जनवरी से ज्यादा माघ में जीएसटी कलेक्शन हुआ है। जोन में जनवरी-2025 के मुकाबले जनवरी-2026 में तकरीबन नौ फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। प्रदेश के शीर्ष पांच जोन में प्रयागराज का दबदबा दिखा है।

GST collection during Magh February was higher than in January during Mahakumbh
संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संगमनगरी ने इस बार आर्थिक मोर्चे पर सबको चौंका दिया है। राज्य वाणिज्य कर के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष महाकुंभ की जनवरी की तुलना में इस वर्ष माघ मेले की जनवरी में प्रयागराज जोन में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया है। 
Trending Videos


यह उछाल जोन की बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है। खास बात यह है कि देश में जहां जीएसटी कलेक्शन की बढ़त 6.2 फीसदी रही, वहीं प्रयागराज में यह ग्रोथ 8.83 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में पिछले वर्ष महाकुंभ का आयोजन था। तब जनवरी-2025 में यहां 262.72 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। वहीं, जनवरी-2026 में माघ मेला लगा, जिस दौरान यहां जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 285.91 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

जानकारों का मानना है कि माघ मेले के दौरान स्थानीय व्यापार एवं अन्य क्षेत्र में हुए भारी लेनदेन ने राजस्व बढ़ाने में मदद की। डिजिटल पेमेंट और बिलिंग के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भी इस रिकॉर्ड कलेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ कर एवं वित्त सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल का कहना है कि माघ मेले के साथ ही हाल के दिनों में सोने-चांदी की खरीद फरोख्त की बिलिंग काफी हुई। इससे विभाग को राजस्व मिला। इस वजह से भी यहां जीएसटी की ग्रोथ अच्छी रही।

प्रदेश के शीर्ष पांच जोन में प्रयागराज का भी दबदबा
प्रयागराज जोन ने इस बार प्रदेश के अग्रणी जोन में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी कलेक्शन के ग्रोथ रेट के मामले में प्रयागराज उत्तर प्रदेश के शीर्ष पांच जोन में शामिल रहा। हालांकि, पूरे प्रदेश में 13.13 फीसदी की ग्रोथ के साथ गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पहले पायदान पर रहा, लेकिन धार्मिक आयोजनों के बीच प्रयागराज का जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ के हिसाब से चौथे स्थान पर आना व्यापार जगत के लिए सुखद संकेत है।
 

दूसरे स्थान पर बरेली जोन की ग्रोथ 12.17 फीसदी रही। तीसरा स्थान इटावा जोन का रहा। यहां की ग्रोथ 9.98 फीसदी रही। वहीं, 7.89 फीसदी ग्रोथ के साथ सहारनपुर जोन पांचवें स्थान पर रहा। ओवरऑल यूपी की कुल ग्रोथ 1.11 फीसदी रही।

प्रयागराज जोन का जीएसटी कलेक्शन

 
माह व वर्ष जीएसटी कलेक्शन (करोड़ में)
जनवरी 2026 285.91
जनवरी 2025 262.72
जनवरी 2024 178
जनवरी 2023 172.37
जनवरी 2022 161.44
जनवरी 2021 144.71
जनवरी 2020 143.82
जनवरी 2019 169.83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed