सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhaar Authentication Hits Property Registration Only Half Registries Completed

UP: फर्जी के चक्कर में पिस रहे असली...आधी रह गईं रजिस्ट्री, ओटीपी-बायोमैट्रिक में उलझी प्रक्रिया

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में फर्जी तरीके से संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए निबंधन भवन में सोमवार से आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो गया। फर्जी के चक्कर में दिनभर असली पिसते रहे। 50 प्रतिशत रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दिनभर लोग आधार सत्यापन, मोबाइल लिंक, ओटीपी और अंगूठा की बायोमैट्रिक जांच में परेशान रहे।

Aadhaar Authentication Hits Property Registration Only Half Registries Completed
आगरा सदर तहसील में सर्वर रहा ठप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा सदर तहसील में पांच सब-रजिस्ट्रार दफ्तर हैं। यहां औसतन रोज 300 से 400 दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। सोमवार से नई व्यवस्था लागू होने के कारण करीब 100 बैनामा पंजीकृत हो सके। संपत्ति खरीदार और विक्रेता के अलावा गवाह का आधार कार्ड रजिस्ट्री के लिए अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी से व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है। फिर आधार में दर्ज बायोमैट्रिक मिलान के लिए अंगूठा स्कैन होता है। इस प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। सोमवार को रजिस्ट्री कराने आए लोगों के पास आधार कार्ड तो था लेकिन मोबाइल नंबर से लिंक नहीं होने के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
Trending Videos


सदर तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद दुबे का कहना है कि निबंधन विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने से पहले कर्मियों और अधिकारियों का प्रशिक्षण नहीं कराया। 12 बजे तैयार दस्तावेज शाम 5 बजे पंजीकृत हो सका। बड़ी संख्या में लोग बिना रजिस्ट्री कराए लौट गए। जिन सौदाें में नकदी का लेनदेन हो चुका है, रजिस्ट्री नहीं होने से वह प्रभावित हो सकते हैं। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि पहले दिन रजिस्ट्री में कमी आई है। नई व्यवस्था लागू हो गई है। दो से तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी व्यक्ति नहीं कर सकेगा खरीद-बिक्री
सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार के अनुसार कोई भी फर्जी व्यक्ति अब किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकेगा। पहले व्यक्ति का आधार और मोबाइल नंबर से सत्यापन होगा। फिर बायोमैट्रिक अंगूठा से मिलान होगा। गवाह के लिए भी आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो गया है।

फर्जी बैनामा कांड में चल रही जांच
रजिस्ट्री दफ्तर के केंद्रीय अभिलेखागार में फर्जी बैनामा कांड सामने आ चुका है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) जांच कर रही है। आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। संपत्तियों की फर्जी ढंग से खरीद-फरोख्त के आरोप में कई लोग जेल जा चुके हैं। केंद्रीय अभिलेखागार में सरकारी रिकाॅर्ड गायब है। रजिस्ट्री की जिल्द, बही और इंडेक्स में पृष्ठ फटे हुए हैं। फटे हुए पृष्ठ की जगह जालसाजी कर मिलते-जुलते पृष्ठ लगाए हुए मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed