सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Rte Admission 2026-27: Free Entry In Private Schools, Online Applications Start From today 2 Feb

UP RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूल में बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का मौका, ऐसे करें पंजीकरण; जानें प्रक्रिया

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
सार

निजी स्कूलों में मुफ्त सीटों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 16 फरवरी तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Up Rte Admission 2026-27: Free Entry In Private Schools, Online Applications Start From today 2 Feb
प्राइवेट स्कूल में फ्री में एडमिशन कैसे कराएं? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन 16 फरवरी तक किए जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन होंगे। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश की व्यवस्था है।
Trending Videos


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि प्रथम चरण में लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। नामांकन आदेश जारी करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। द्वितीय चरण के आवेदन 21 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे, लॉटरी 9 मार्च को और नामांकन आदेश 11 मार्च तक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय चरण में आवेदन 12 से 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे, लॉटरी 27 मार्च को तथा नामांकन आदेश 29 मार्च तक जारी किए जाएंगे। आवेदन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय अभिभावक का आधार नंबर व आधार लिंक बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य है। आवेदन और दिशा-निर्देश आरटीई पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed