सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The statue of martyr Gopal Singh was unveiled.

Aligarh News: बलिदानी गोपाल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The statue of martyr Gopal Singh was unveiled.
 गांव डिगसारी में बलिदानी के भाई को बलिदान प्रमाण पत्र सौंपते सेना अ​धिकारी। स्त्रोत- आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव डिगसारी में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान हुए हवलदार गोपाल सिंह की स्मृति में 58 वर्षों बाद समारोह आयोजित किया गया। रविवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों और पूर्व सैन्यकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos

बलिदानी के भतीजे डॉ. रामकुमार ने बताया कि गोपाल सिंह ने भारतीय सेना में पांच वर्ष 10 माह सात दिन तक सेवा दी। समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत असवाल ने बलिदानी के छोटे भाई गिरीश कुमार को राष्ट्रीय ध्वज, बलिदान प्रमाण पत्र और रक्षा पदक देकर सम्मानित किया। मुख्य आयोजक डॉ. राम कुमार को वेलडन पदक से नवाजा गया। इस दौरान सूबेदार लाखन सिंह, हवलदार शैलेंद्र सिंह, हवलदार हनुमान सिंह, बलजिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, मनिंदर सिंह, मुकेश करोला, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed