सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Topper Ishita said,Knowledge from newspapers and distance from social media led to success

Aligarh News: टॉपर इशिता बोलीं- अखबार से ज्ञान, सोशल मीडिया से दूरी ने दिलाई सफलता

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Topper Ishita said,Knowledge from newspapers and distance from social media led to success
अपनी मां शालिनी गर्ग के साथ इ​​​शिता गर्ग। अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू के स्कूल की 12वीं की टॉपर इशिता गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय सही अध्ययन पद्धति और संतुलित जीवनशैली को दिया है। उन्होंने कहा कि अखबार से ज्ञान, सोशल मीडिया से दूरी ने सफलता दिलाई।
Trending Videos


इशिता ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी, क्योंकि सोशल प्लेटफॉर्म समय की बड़ी बर्बादी करते हैं और ध्यान भटकाते हैं। सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी है। अखबार को उन्होंने अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इशिता ने बताया कि अखबार पढ़ने से न केवल सामान्य ज्ञान मजबूत होता है बल्कि देश-दुनिया में घट रही घटनाओं की व्यापक समझ भी विकसित होती है। अखबार आपको गांव से लेकर वैश्विक स्तर तक की जानकारी देता है, जो हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है।
पढ़ाई के तरीके पर इशिता ने कहा कि घंटों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि समय का उपयोग कैसे किया जाए। जो भी पढ़ें, उसे समझकर पढ़ें, यही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। इशिता कंप्यूटर इंजीनियर बनकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे वही विषय चुनें, जिसमें उनका मन लगे और पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed