Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor Falls Into Rajbaha After Soil Caves

अलीगढ़ न्यूज: रजबहा पटरी की मिट्टी खिसकी, ट्रैक्टर नीचे जा गिरा, हादसे में जीजा-साले घायल

Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

ट्रैक्टर पर जीजा-साले जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टर रोककर मछली पकड़ने वालों को देखने लगे, तभी ट्रैक्टर के नीचे से मिट्टी खिसक गई। ट्रैक्टर पलटते हुए रजबहा में जा गिर गया। जीजा-साले घायल हो गए।

विज्ञापन
Tractor Falls Into Rajbaha After Soil Caves
रजबहा में पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत विजयगढ़ रोड पर केलनपुर गांव के पास शुक्रवार को रजबहा की पटरी की मिट्टी खिसक गई जिससे एक ट्रैक्टर रजबहा में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार जीजा-साले घायल हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इरखिनी गांव निवासी विकास कुमार शुक्रवार को अपने जीजा मिलन कुमार के साथ अकराबाद से ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि रजबहा में कुछ लोग मछली पकड़ रहे हैं। वह ट्रैक्टर रोककर मछली पकड़ने वालों को देखने लगे, तभी अचानक ट्रैक्टर के नीचे से मिट्टी खिसक गई। इससे मिट्टी की ढाय के साथ ट्रैक्टर पलटते हुए रजबहा में गिर गया। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को रजबहा से बाहर निकालकर परिजन को खबर देने के साथ दोनों को अस्पताल भेजा। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed