सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transfer of station in-charges

Aligarh News: एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, निरीक्षक भी बदले

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

इगलास में तैनात प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना महुआखेड़ा भेजा गया है। महुआखेड़ा थाने की निरीक्षक सरिता सिंह को हटाकर साइबर क्राइम थाने भेजा गया है।

Transfer of station in-charges
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने 3 मई को कई थाना प्रभारियों व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 
Trending Videos


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लाइन से इगलास कोतवाली की कमान अब निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया को सौंपी गई है। इगलास में तैनात प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना महुआखेड़ा भेजा गया है। महुआखेड़ा थाने की निरीक्षक सरिता सिंह को हटाकर साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। साइबर क्राइम थाने में तैनात निरीक्षक महेश कुमार त्यागी को इसी थाने में नई भूमिका दी गई है। नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संजीव कुमार को थाना खैर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

थाना छर्रा के प्रभारी उदयभान सिंह को अब नारकोटिक्स सेल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से सुरेंद्र कुमार पांडेय थाना मडराक व मडराक के प्रभारी संजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। क्वार्सी पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को अतरौली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतरौली के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अंकित सिंह को अब छर्रा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed