सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar at hospital that referred woman after her death

Aligarh News: महिला की मौत पर रेफर करने वाले अस्पताल पर हंगामा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar at hospital that referred woman after her death
अतरौली स्थित अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव कदौली निवासी महिला की उपचार के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए अतरौली स्थित अस्पताल पर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने लोगों को शांत किया।
Trending Videos


कदौली निवासी दरवेश देवी (45) पत्नी गेंदालाल को पित्त की थैली में परेशानी थी। परिजनों ने उसे कस्बा में छर्रा रोड स्थित एक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया था। रात को ऑपरेशन कर दिया। शुक्रवार की रात दरवेश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शनिवार दोपहर को करीब एक बजे महिला को रेफर कर दिया गया। बाद में क्वार्सी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां कुछ घंटे तक इलाज के बाद देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिवार के लोग महिला का शव लेकर अतरौली स्थित अस्पताल में पहुंच गए, जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के इन्कार करने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ.अवनेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed