पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water being sold to homes through private pipelines

प्यास का कारोबार: सरकारी नल सूखे, 400 रुपये माह में निजी पाइपलाइन के जरिए घरों में बिक रहा पानी

Mon, 06 Jul 2026 10:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Jul 2026 10:33 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में अब तक नगर निगम की पाइपलाइन तक नहीं बिछी है। ऐसे में कुछ लोग निजी मोटर और पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति कर पैसे वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Water being sold to homes through private pipelines
जलालपुर चौकी के पीछे ढोलक वाली गली में पाइन लाइन से जा रहा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार की हर घर नल योजना के दावों के बीच अलीगढ़ के खैर रोड स्थित जलालपुर चौकी के पीछे का इलाका आज भी सरकारी पेयजल आपूर्ति से वंचित है। यहां निजी पाइपलाइन बिछाकर पानी के कारोबार का खेल चल रहा है। सरकारी पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वर्षों से बनी यह स्थिति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि कई मोहल्लों में नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। ऐसे में लोगों को निजी पाइपलाइन और टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी खरीदकर पीना अब मजबूरी बन गया है। एक तरह से निजी स्तर पर पानी बेचने का संगठित नेटवर्क चल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी जलापूर्ति की कमी का फायदा उठाकर यहां अवैध रूप से पानी का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई मोहल्लों में अब तक नगर निगम की पाइपलाइन तक नहीं बिछी है। ऐसे में कुछ लोग निजी मोटर और पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति कर पैसे वसूल रहे हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीन के पानी की समस्या पिछले 10 वर्षों से बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। इलाके में कुछ लोग निजी पाइपलाइन के जरिए पानी उपलब्ध कराते हैं और उसके बदले पैसे लेते हैं। प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए कि आखिर लोगों को पानी खरीदने की नौबत क्यों आ रही है।- मुनव्वर सलीम, ढोलक वाली गली जलालपुर

यूं तो यहां जलभराव, गंदगी, बिजली की समस्याएं हैं, लेकिन सबसे अधिक समस्या पानी को लेकर है। कई बार क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम, जलकल विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। - समीना, जलालपुर
लोगों ने इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछा रखी है और मीटर के हिसाब से पानी देते हैं। दिन में सिर्फ एक बार ही पानी आता है। बदले में हर महीने न्यूनतम 400 रुपये तक किराया वसूलते हैं। अगर दिन में पानी न भर पाए तो अगले दिन तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। - शबनम, जलालपुर
निजी पाइप लाइन से पानी लेना मजबूरी है। वह भी दिन में केवल एक बार ही आता है। कई बार तो इतना कम आता है कि घर का काम भी नहीं चल पाता। इससे काफी दिक्कतें होती हैं। - शमशीरन, अशरफपुर, जलालपुर
यदि सरकारी पेयजल आपूर्ति नियमित हो जाए तो निजी स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोई भी इस समस्या का समाधान कराने पर ध्यान नहीं दे रहा है।- अली हसन, ढोलक वाली गली

शहर में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि पानी की आपूर्ति निजी रूप में पाइप लाइन बिछाकर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है तो संबंधित के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed