फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water pipeline repaired

अलीगढ़: खबर छपते ही दुरुस्त हुई पाइपलाइन, पहुंचने लगा घरों में पानी, ग्रामीणों के चेहरे खिले

Tue, 15 Sep 2026 12:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

लंबे समय से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान ग्रामीणों के घरों में अब नलों से पानी आना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अमर उजाला ने हमारी आवाज को प्रमुखता से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Water pipeline repaired
पेयजल आपूर्ति बहाल होने के बाद नल से आता पानी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में ब्लाॅक जवां क्षेत्र के गांव सियाखास में पेयजल संकट पर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में सोमवार को प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। जिम्मेदार अधिकारियों ने पाइपलाइन और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराई, जिसके बाद दोपहर बाद गांव में पानी पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


लंबे समय से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान ग्रामीणों के घरों में अब नलों से पानी आना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अमर उजाला ने हमारी आवाज को प्रमुखता से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाया, तभी हमारी समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन तो थी, लेकिन नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिया खास में बनी पानी की टंकी व पाइप लाइन से सोलर वायर चोरी हो गई थी। नई वायर मंगाकर उसे बदलवा दिया गया है। जहां अभी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था, वहां भी आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। गांव में लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बिना किसी रुकावट के नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके।- लोकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण


नलों से पानी आते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले
पानी की धार शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव के दीपक शर्मा, मीनाक्षी, चंचल, नीतू, सुमन आदि ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा मिलने से रोजमर्रा की परेशानी काफी कम हुई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब पानी की आपूर्ति नियमित बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed