सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 trains including Netaji and Vibhuti Express will lose their superfast status

Railway : नेताजी और विभूति एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, कम हो जाएगा किराया

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस, हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होकर कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा छिनेगा।

10 trains including Netaji and Vibhuti Express will lose their superfast status
नेताजी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस, हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होकर कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा छिनेगा। अप्रैल से यह सभी ट्रेनें सामान्य एक्सप्रेस की श्रेणी में शामिल होंगी। इससे इन ट्रेनों का किराया कम होने के साथ नंबर भी बदल जाएगा। यह व्यवस्था 13 से 16 अप्रैल के बीच लागू होगी।

Trending Videos


गाड़ी (12334) विभूति एक्सप्रेस का रामबाग से हावड़ा के बीच 31 स्टेशनों पर ठहराव है। इसी तरह 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस का भी प्रयागराज जंक्शन समेत 38 स्टेशनों पर ठहराव है। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ के रास्ते चलने वाली 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस का 23, गाड़ी संख्या (12327) हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का 18 एवं 12332 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस का 32 स्टेशनों पर ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री लंबे काफी समय से मांग कर रहे थे इन सभी ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाया जाए। जितना समय सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनें लेती हैं उतना ही समय इन ट्रेनों में भी लग रहा है। सुपरफास्ट का दर्जा होने की वजह से इनका किराया भी ज्यादा है।

सुपरफास्ट श्रेणी का किराया वसूलता है रेलवे

सुपरफास्ट का दर्जा हटते ही इन ट्रेनों के किराये में कमी आएगी। जनरल, स्लीपर से एसी तक रेलवे सुपरफास्ट का अतिरिक्त किराया वसूलती है। इस अतिरिक्त शुल्क से यात्रियों को राहत मिलेगी। वर्तमान समय विभूति एक्सप्रेस के स्लीपर में सुपरफास्ट श्रेणी का 30, एसी थ्री एवं एसी टू में 45 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जाता है। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के बाद यह चार्ज नहीं देना होगा।


ट्रेन का नाम -------- मौजूदा नंबर -------- नया नंबर -------- प्रभावी तिथि

प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस -------- 12334 -------- 13048 -------- 14 अप्रैल
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस -------- 12333 -------- 13047 -------- 13 अप्रैल

हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस -------- 12311 -------- 13051 -------- 13 अप्रैल
कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस -------- 12312 -------- 13052 -------- 15 अप्रैल

हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस -------- 12327 -------- 13035 -------- 14 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस -------- 12328 -------- 13035 -------- 15 अप्रैल

हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस -------- 12369 -------- 13037 -------- 13 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस -------- 12370 -------- 13038 -------- 14 अप्रैल

हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस -------- 12331 -------- 13041 -------- 14 अप्रैल
जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस -------- 12332 -------- 13042 -------- 16 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed