Prayagraj : एफआईआर होने पर भड़के अधिवक्ता, आईजी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे, आवागमन बाधित
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में साथी अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय का घेराव कर सड़क जाम कर दिया।
विस्तार
सिविल लाइंस में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले टायर कारोबारी को गिरफ्तार करने और प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के विरोध में साथी अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिवक्ताओं ने आईजी पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। अधिववक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं।
यह है पूरा मामला
महेशगंज थाने में तैनात दरोगा शिवा प्रजापति के अनुसार दो फरवरी की रात वह गश्त पर निकले थे। रात करीब 11.15 बजे हीरागंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस के करीब के द्वारपूजा के लिए जा रही बरात व महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा निवासी ट्रक चालक संजीव मौर्य के बीच मारपीट की सूचना मिली। बरात में शामिल कुछ लोग खुद को अधिवक्ता बताने लगे। हंगामा बढ़ने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।
दरोगा की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी उमापति त्रिपाठी, झलवा के हिमांशू अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह, राजा शुक्ला, अंशुमान, अवनीश शुक्ला व कालिंदीपुर निवासी ओसामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। रात में हिरासत में लिए गए लोगों के पक्ष में कई अधिवक्ता थाने पहुंचे। इस बीच थानाध्यक्ष राधेश्याम व अधिवक्ताओं के बीच तकरार हुई। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के आदेश पर घटनास्थल पर दरोगा से विवाद करने व ट्रक चालक से मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
