फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi Adityanath takes aim at SP and Congress

यूपी : सीएम योगी बोले- महापुरुषों को सम्मान देकर ही देश आगे बढ़ सकता है, मसुरियादीन ने देश के लिए किया संघर्ष

Thu, 15 Oct 2026 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह तेलियरगंज में स्थित प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath takes aim at SP and Congress
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह तेलियरगंज में स्थित प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। सीएम बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज पहुंचे। तेलियरगंज चौराहा के पास बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। तेलियरगंज स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


देश की आजादी के लिए मसुरियादीन ने किया संघर्ष

सीएम योगी ने कहा कि मसुरियादीन पासी ने देश की आजादी के लिए नौ साल जेल में बिताया। बाहर आकर भी वह जनजागरण के कार्य में लगे रहे। 1945 विधानसभा के सदस्य चुने गए। देश की आजादी के बाद वह 1952 से 1972 तक चार बार देश की संसद में चुनकर भेजे गए। 952 में एक ही सीट पर दो सांसद चुने जाते थे। उस समय जवाहर लाल नेहरू और मसुरियादीन पासी दोनों एक साथ चुनकर गए थे।
विज्ञापन


देश के अंदर काले कानून के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। मसुरियादीन ने सोनकर और पासी समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। महापुरुषों का सम्मान किसी परिवार की बपौती नहीं है। देश के लिए कुर्बानी देने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। जिस चौराहे पर प्रतिमा लगी है उस चौराहे का नाम भी मसुरियादीन के नाम पर होगा। प्रयागराज की किसी संस्था का नाम भी मसुरियादीन के नाम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीएम योगी की सभा में प्रतियोगी छात्रों ने लहराईं तख्तियां

CM Yogi Adityanath takes aim at SP and Congress
सीएम योगी की सभा में तख्तियां लहराते टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थी और प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तेलियरगंज में आयोजित जनसभा में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर तख्तियां लहराईं और नारेबाजी की। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि वह पुरानी नियमावली से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed