सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors strike ends at SRN Hospital, emergency services restored, OPD to resume tomorrow

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे डॉक्टर, कल से चलेगी ओपीडी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 May 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को खत्म हो गई। इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई है। ओपीडी शनिवार से निर्धारित समय से संचालित की जाएगी। एसआरएन की  प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि हड़ताल को समाप्त करा दिया गया है। 

Doctors strike ends at SRN Hospital, emergency services restored, OPD to resume tomorrow
एसआरएन के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को खत्म हो गई। इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई है। ओपीडी शनिवार से निर्धारित समय से संचालित की जाएगी। मरीज के तीमारदारों से हुई मारपीट के बाद एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं ठप हो गई थीं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Trending Videos


तीन दिनों तक न तो ओपीडी संचालित हुई न ही इमरजेंसी सेवा चालू की गई। सीनियर डॉक्टर अपने कक्ष में तो नियमित रूप से बैठते रहे लेकिन पर्चा न बनने के कारण मरीज डॉक्टरों के पास नहीं पहुंच सके। अस्पताल में ओपीडी बंद होने के कारण यहां आने वाले हजारों मरीजों को रोजाना बैरंग वापस लौटना पड़ा। इसके चलते कॉल्विन और बेली अस्पताल में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की मांग थी कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। अस्पताल प्रशासन ने काफी समय  समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। मरीजों को हो रही परेशानी और हड़ताल को देखते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने शुक्रवार को 20 जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टर बैकफुट पर आ गए और उन्होंने आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर दी। एसआरएन की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त करा दी गई है। वह काम पर लौट आए हैं। कल से नियमित रूप से ओपीडी संचालित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed