सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital controversy: AMA comes out in support of junior doctors, all district hospitals to remain closed

एसआरएन अस्पताल विवाद : जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उतरा एएमए, जिले के सभी अस्पतालों को कल बंद करने का एलान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआरएन अस्पताल में कथित वकीलों और जूनियर डाक्टरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डाक्टरों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

SRN Hospital controversy: AMA comes out in support of junior doctors, all district hospitals to remain closed
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते एएमए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में कथित अधिवक्ता और जूनियर डाक्टरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डाक्टरों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एएमए के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में बताया कि यदि वकीलों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है एसआरएन में डाक्टरों की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित नहीं जाती तो जिले के सभी अस्पताल 22 मई को पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Trending Videos


निजी अस्पतालों की एक दिन की हड़ताल के बावजूद अगर प्रशासन ने डॉक्टरों की  मांग नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन शुरू हो जाएगी। कहा कि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वकीलों के खिलाफ किसी  प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उससे पता चला है कि पूरे मामले में गलती मरीज के साथ आए लोगों की तरफ से की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed