सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Temperature: Heat breaks all records in Prayagraj, mercury crosses 47 degrees

Prayagraj Temperature : 47 डिग्री पर तपा प्रयागराज, लू के थपेड़ों ने थाम दी रफ्तार, सड़कों पर सन्नाटा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

संगमनगरी में तापमान ने बृहस्पतिवार को कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 47 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि इसके पहले 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। 

Prayagraj Temperature: Heat breaks all records in Prayagraj, mercury crosses 47 degrees
तेज धूप से बचने का उपाय करतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संगमनगरी में तापमान ने बृहस्पतिवार को कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 47 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि इसके पहले 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। सड़कों पर सन्नाटा रहा और अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी रही। जनमानस के अलावा पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। दिन भर लोग घरों में दुबके रहे। कूलर और पंखे के साथ एसी भी हांफता रहा। तापमान ने नया कीर्तिमान बनाया है। 

प्रयागराज में सूरज ने इस बार मई के तीसरे सप्ताह में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को शहर में अधिकतम तापमान लगभग 47°C तक पहुंचने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान भी 29°C के आसपास रहने से रात में अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का असर सबसे ज्यादा दोपहर के समय देखने को मिला। बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही नजर आई। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग केवल आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन

यदि पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रयागराज इससे पहले भी 47°C के आसपास पहुंच चुका है। वर्ष 2015 में तत्कालीन इलाहाबाद में तापमान 47°C तक दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में भी अप्रैल में शहर ने 47°C का स्तर छुआ था, जिसने उस समय गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं वर्ष 2024 में शहर का उच्च तापमान 48.8°C तक दर्ज होने की रिपोर्ट सामने आई थी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी आदि में इस समय गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज भी उन जिलों में शामिल है जहां गर्मी सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed