सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karma-Karchana road turns into a pothole, people are getting injured

Prayagraj News: करमा-करछना मार्ग गड़्ढे में तब्दील, लोग हो रहे चोटिल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Karma-Karchana road turns into a pothole, people are getting injured
गौहनिया - फोटो करन कुमार साहू विनोद सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
करमा-करछना मार्ग पर जगह -जगह गड्ढे हो गए है। ऐसे में कई राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
Trending Videos

मिर्जापुर- झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग के गौहनिया से करमा-करछना के बीच की सड़क की मरम्मतीकरण किया गया था। इसके बाद जगह-जगह सड़क उखड़ गई और वर्तमान में कई स्थानों पर गड़्ढे हो गए। गौहनिया चौराहे से सटे डिहवारिन मां के चौरा के पास की स्थिति बेहद खराब है। रोज ई-रिक्शा पलट जा रहे हैं। इसी तरह बाइकसवार भी गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों व व्यापारियों ने प्रशासन से सड़क के शीघ्र से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
करमा रोड पर छोटे -बड़े वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन सड़क बदहाल है। इसलिए सड़क की शीघ्र मरम्मतीकरण कराया जाए। -करन कुमार साहू

-गौहनिया चौराहे से करछना मार्ग की सड़क कई वर्ष से बदहाल है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। -अविनाश केसरवानी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


- सड़क के किनारे बनी नाली टूटने से पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है व्यापारियों एवं नागरिकों के हित में सड़क की मरम्मत कराई जाए।- विनोद केसरवानी मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष, गौहनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed