सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Upset over suspension, junior engineer of electricity department climbs mobile tower, causing panic in the dep

Prayagraj : निलंबन से नाराज विद्युत विभाग के अवर अभियंता टॉवर पर चढ़े, महकमे में मची खलबली

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद निलंबित किए गए अवर अभियंता अभय यादव बृहस्पतिवार को जार्जटाउन स्थित आफिस में टॉवर पर चढ़ गए। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। रात आठ बजे तक जेई टॉवर पर से नीचे नहीं उतरे थे। कर्मचारियों और अधिकारियों की भीड़ जमा थी। 

Upset over suspension, junior engineer of electricity department climbs mobile tower, causing panic in the dep
जार्जटाउन विद्युत विभाग के दफ्तर में टॉवर पर चढ़े जेई अभय यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद निलंबित किए गए अवर अभियंता अभय यादव बृहस्पतिवार को जार्जटाउन स्थित आफिस में टॉवर पर चढ़ गए। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर तमाम अधिकारी पहुंच गए और उनसे नीचे उतरने की गुजारिश कर रहे हैं। अवर अभियंता नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हैं और आत्महत्या करने जैसा ईशारा कर रहे हैं। 

Trending Videos

 

झूंसी में मंगलवार की रात चलती लाइन पर जंफर खोलते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन रामू कुशवाहा की मौत हो गई थी। इस मामले में पहले सरकारी लाइनमैन रमेश और फिर अवर अभियंता अभय यादव को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन की कार्रवाई अभय यादव को नागवार गुजरी। बृहस्पतिवार की शाम को वह शहर के जार्ज टाउन स्थित आफिस में टॉवर पर चढ़ गए। इससे विभाग में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन



Upset over suspension, junior engineer of electricity department climbs mobile tower, causing panic in the dep
जेई के टॉवर पर चढ़ने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पाकर मौके पर विभाग के आला अफसर के साथ ही कई अवर अभियंता भी पहुंच गए। सभी लोग लगातार टॉवर पर चढ़े अवर अभियंता अभय यादव को नीचे उतारने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हैं और आत्महत्या करने जैसा ईशारा करते रहे। इससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। जेई को नीचे उतरने के लिए लोग आग्रह करते रहे। घटना को लेकर विभागीय कर्मचारियों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा गया। रात आठ बजे तक वह नीचे नहीं उतरे थे। कर्मचारी और अधिकारी उतरने की गुजारिश करते रहे।

Upset over suspension, junior engineer of electricity department climbs mobile tower, causing panic in the dep
जार्जटाउन पावर हाउस पर जुटी कर्मचारियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

कर्मचारियों ने पावर हाउस में किया जमकर हंगामा

जॉर्ज टाउन पावर हाउस परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निलंबन से आहत जूनियर इंजीनियर (जेई) अभय यादव परिसर में स्थित टावर पर करीब पांच बजे के करीब चढ़ गए और उतरने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची जॉर्ज टाउन पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुए।

मौके पर मौजूद बिजलीकर्मियों ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों और मैनपावर की भारी कमी है, जिससे रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इसी दबाव के चलते पहले भी कई कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। बताया गया कि पूर्व में भानु प्रताप यादव को भी एक हादसे के बाद चार महीने के लिए सस्पेंड किया गया था, जब एक व्यक्ति नशे की हालत में लाइन पर चढ़ गया था और उसकी मौत हो गई थी और एस डी ओ को भी सस्पेंड किया गया था।

कर्मचारियों के अनुसार, हाल ही में जेई अभय यादव पर हुई कार्रवाई से वह मानसिक रूप से आहत थे। इसी के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के दौरान पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed