सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspicious death of a couple in Kaundhiara, suspicion of suicide after murder

Prayagraj : कौंधियारा में दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी कौंधियारा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई। घर के अंदर पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है।

Suspicious death of a couple in Kaundhiara, suspicion of suicide after murder
दंपती अनिल तिवारी और पूर्णिमा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई। घर के अंदर पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है।

Trending Videos

मृतकों की पहचान अनिल तिवारी (36) उर्फ बबुआन पुत्र स्व. तीरथ प्रसाद तिवारी और उनकी पत्नी पूर्णिमा के रूप में हुई है। शनिवार देर शाम दोनों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। रविवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई दिवाकर मिश्र ने जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अनिल का शव फांसी से लटका मिला, जबकि पूर्णिमा अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद और मारपीट होती थी। चार दिन पूर्व थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पूर्णिमा को जहर देकर, गला दबाकर और सिर पर प्रहार कर हत्या की गई, जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

मामले में मृतक अनिल का एक पुराना शिकायत पत्र भी सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी को बहकाने और परिवार को धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। घटना की सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एसीपी के अनुसार प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद था और पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed