सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Defence Minister Rajnath Singh will arrive today, cultural evening to be held in Arail

Prayagraj : आज आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ, अरैल में सजेगी सांस्कृतिक संध्या, कल नार्थ टेक सिम्पोजियम का शुभारंभ

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 May 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से संगम नगरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ''रक्षा त्रिवेणी संगम'' की थीम पर आयोजित नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे।

Defence Minister Rajnath Singh will arrive today, cultural evening to be held in Arail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से संगम नगरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ''रक्षा त्रिवेणी संगम'' की थीम पर आयोजित नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री रविवार शाम 5:10 बजे वायुसेना के विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वे अरैल के लिए रवाना होंगे।

Trending Videos


अरैल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रक्षा मंत्री के दौरे की शुरुआत होगी। इसमें सेना के बैंड की धुनों के बीच देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते इस कार्यक्रम में आम जनता और मीडिया का प्रवेश वर्जित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमईएस आईबी कैंट में रात्रि विश्राम के बाद चार मई सोमवार को रक्षा मंत्री न्यू कैंट में नार्थ टेक सिम्पोजियम-2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी शामिल होंगे। वह न्यू कैंट में होने वाली प्रदर्शनी में भी शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी के आधिकारिक शुभारंभ, निरीक्षण, डेमो और अभिभाषण के बाद सुबह 11:35 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

सिम्पोजियम में जुट रहे हैं रक्षा विशेषज्ञ

सेना की उत्तरी और मध्य कमान की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय सिम्पोजियम में देशभर के रक्षा विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जुट रहे हैं। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली, एंटी-ड्रोन तकनीक, आर्टिलरी गन सिस्टम और उन्नत संचार प्रणालियों का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

रक्षा मंत्री उद्घाटन के बाद सैन्य रणनीतियों और नई तकनीकों पर आयोजित परिचर्चा में भी शामिल होंगे। चार से छह मई तक चलने वाले इस मुख्य आयोजन में रक्षा क्षेत्र के नवाचारी अपने अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का लाइव डेमो देंगे। इस कार्यक्रम के समापन पर छह मई को सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed