Prayagraj : जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग, प्रयागराज के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें, प्रयागराज आने वाली कई गाड़ियां
उत्तर रेलवे के जौनपुर स्टेशन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होने जा रहा है। रेल प्रशासन ने बुनियादी ढांचे के सुधार और तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए जौनपुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
विस्तार
उत्तर रेलवे के जौनपुर स्टेशन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होने जा रहा है। रेल प्रशासन ने बुनियादी ढांचे के सुधार और तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए जौनपुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण मई माह में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और छपरा रूट पर चलने वाली करीब 31 महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। यह कार्य 4 मई से शुरू होकर 27 मई तक अलग-अलग तिथियों में चलेगा, जिससे गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सूरत-छपरा, गोंदिया-बरौनी, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर और इंदौर-पटना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अब परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। अधिकांश ट्रेनों को बनारस, प्रयागराज रामबाग, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के रास्ते डायवर्ट किया गया है। मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के कई पुराने ठहराव भी समाप्त हो गए हैं। विशेष रूप से जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल और प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों पर कई ट्रेनों का स्टॉपेज अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। जौनपुर में हो रहे इस कार्य का असर बिहार और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा।
इन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित
09065 सूरत-छपरा का 04, 11, 18, 25 मई, 09066 छपरा-सूरत 13, 20, 27 को प्रयागराज छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी। इसी तरह 15231 बरौनी-गोंदिया 13 मई से 27 मई, 15232 गोंदिया-बरौनी 12 मई से 26 मई, 19045 सूरत-धावे 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 22, 24 एवं 25 मई तथा 19046 धावे-सूरत 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई को प्रयागराज छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन होकर संचालित होगी। इसके अलावा 04055 बलिया-आनंद विहार 14, 24 मई, 04056 आनंद विहार-बलिया 13, 20 मई को प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। इसी तरह कुछ अन्य ट्रेनों का भी अलग-अलग तिथियों में मार्ग परिवर्तित किया गया है।
