{"_id":"69f72ae348e5e3c762018786","slug":"aam-aadmi-party-protested-against-smart-meters-raised-slogans-against-the-government-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने प्रयागराज में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर को डिजिटल लूट बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos
जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यह अब जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर इतने “स्मार्ट” हो गए हैं कि बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी 2 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होती। यह व्यवस्था न केवल तकनीकी रूप से विफल है, बल्कि सरकार की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं। लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बिजली कटौती से परेशान हैं। कई मामलों में जहां पहले ₹1500 तक का बिजली बिल आता था, वह अब बढ़कर ₹6000–7000 तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा जनता की जेब पर हमला है।
काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला महासचिव सौरव पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मोहम्मद अजमल, अमित यादव, नीतू कनौजिया, रेणुका राय, मित्र कैथवास, रविंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, शशि चंद्र, अर्पित साहू, विभाकर भट्ट, जाहिद हीरो, दीपाली मालवीय, कप्तान पटेल, रावेंद्र पांडे, सुधाकर द्विवेदी, जटाशंकर सिंह पटेल, मुकेश जायसवाल,मनीष यादव, मोहम्मद रईस, आदि साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
