सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   330-km Vindhya Expressway will be built from Prayagraj to Sonbhadra, land from 84 villages will acquired

Prayagraj : प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा 330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, 84 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को अब विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

330-km Vindhya Expressway will be built from Prayagraj to Sonbhadra, land from 84 villages will acquired
विंध्य एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को अब विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

Trending Videos

विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है उनमें सोरांव तहसील का गांव जुड़ापुर दांदू भी शामिल हैं और इसी गांव में गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर है जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया। प्रयागराज से सोनभद्र तक तकरीबन 330 किमी लंबा प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र से चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा जुड़ी है। ऐसे में दिल्ली व पश्चिमी यूपी की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे आने वाले लोगों को सोरांव के जुड़ापुर दांदू में विंध्य एक्सप्रेसवे का लिंक मिल जाएगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही व्यापार व पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।


यह एक्सप्रेस प्रयागराज में सोरांव, फूलपुर, हंडिया तहसील के रास्ते होते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए तीन तहसीलों के जिन 84 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उनमें तहसील सोरांव के 29, फूलपुर के 24 और तहसील हंडिया के 31 गांव हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है।

इन गांवों में होगा जमीन का अधिग्रहण

तहसील सोरांव

खमकरनपुर, सरांय अर्जुन उर्फ हरिमडिला, गोपालपुर, बारी, शाहवपुर, जुड़ापुर दांदू, नारायनपुर, अलीपुर, सरांय लाल खातून उर्फ शिवगढ़, मलाक चतुरी, सराय भोगी, कल्याणपुर उर्फ जंगलपुर, सरांय वसिंह उर्फ सरांय बाहर, गोहरी, वजीराबाद, चक झांखर राम, उदयचंद्रपुर, मटियारा, बिगहरिया, टिकरी तालुके पंड़िला, मरियमपुर, तिल्हापुर उर्फ नाहरपुर, बनकेसर, बभनपुर डेरागदाई, ताजउद्दीनपुर, बड़नपुर, थरवई, निंदूरा, डेरागदाई

तहसील फूलपुर

लखरांवा, कुसुंगुर, मलाका मय भैसाही, पुरुषोत्तमपर उर्फ गारापुर, बेरुई, देवरिया, मथुरा उर्फ पानडीह, शुकुलपुर, सोपरावारी, बेलवा, दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर, जगदेवपुर उर्फ बरेठी, उमरी मय टटिहरा, रूदापुर, चिलौड़ी, मंसी खुर्द, पाली, आटा, कनौजा खुर्द, कनौजा कला, बीरकाजी, चक अबूसईद उर्फ पूरे मियां, चक मोहम्मद उर्फ पूरे सूदी, रामपुर मय केशवराय मनिकापुर

तहसील हंडिया

हेबतपुर, सराय मांद, अजेहरा, डुढ़ुआ, रामपुर, गुलचपा, देवली, बरियारी, दलपतपुर, जनुवाडीह कला, गुरगो, प्रतापपुर कलां, हिरामनपुर, मोइनउद्दीनपुर, शहाबपुर, सराय ममरेज, काजीपुर साथर, भदारी, सैदहासाथर, मडियारवारी, वारी, मड़वा, मडियारी ता. छनौता, पुरेमिश्र, भोजराजा, नीबीवारी, बसेगित, देवबरा, पुरसतभामा, महाराजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed