सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidney and bone marrow transplant successful for the first time in the city, one discharged from hospital

Prayagraj : शहर में पहली बार हुए किडनी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, एक को अस्पताल से मिली छुट्टी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर में पहली बार किडनी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन सफल रहे। अब किडनी व ब्लड कैंसर के मरीजों को उपचार के लिए शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा आसपास के शहरों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Kidney and bone marrow transplant successful for the first time in the city, one discharged from hospital
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

शहर में पहली बार किडनी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन सफल रहे। अब किडनी व ब्लड कैंसर के मरीजों को उपचार के लिए शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा आसपास के शहरों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। एसआरएन अस्पताल से मंगलवार को किडनी के मरीज को छुट्टी मिल गई। वहीं, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल से बोन मैरो ट्रांसप्लांट का मरीज बृहस्पतिवार को अपने घर चला जाएगा। दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Trending Videos


ढाई से तीन लीटर उतर रहा यूरिन

एसआरएन अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में 25 मार्च को पहला गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया। हंडिया निवासी 55 वर्षीय सरोज ने अपने 21 वर्षीय बेटे अभिषेक को किडनी दी। करीब 13 दिन तक अभिषेक को चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया। करीब सात दिन पहले सरोज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद मंगवार को अभिषेक भी अपने घर चला गया। किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि अभिषेक का ढाई से तीन लीटर यूरिन उतर रहा है। उसका क्रिएटिनिन 0.94 है, जो कि बेहतर स्थित है। फिलहाल, मां-बेटे को फॉलोअप में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

कमला नेहरू अस्पताल में 26 मार्च 2026 को शहर का पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट ब्लड कैंसर से पीड़ित प्रतापगढ़ निवासी 62 वर्षीय मरीज का किया गया। इस दौरान चिकित्सकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मरीज को 14 दिन तक चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा गया। मेडिसिन ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. मानस दुबे का कहना है कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। अब हर महीने ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed