सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Life-threatening attack on the Gram Pradhan of Kotwa; pistol bullets grazed his body and lodged in the car se

Prayagraj : कोटवा के ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, शरीर को छूते हुए कार की सीट में धंसी पिस्टल की गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में कोटवा प्रधान संकर्षण सिंह उर्फ जयराम सिंह पर रविवार की रात जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर पिस्टल से उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की गई।

Life-threatening attack on the Gram Pradhan of Kotwa; pistol bullets grazed his body and lodged in the car se
सरायइनायत के जमुनीपुर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में कोटवा प्रधान संकर्षण सिंह उर्फ जयराम सिंह पर रविवार की रात जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर पिस्टल से उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली कार के शीशे को सुराग करती हुई गोली ड्राइवर के बगल बैठे प्रधान को छूते हुए सीट में जा धंसी।हमले में ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। दक्षिणी कोटवा गांव निवासी संकर्षण सिंह उर्फ जयराम सिंह गांव के प्रधान हैं। रविवार को रात तकरीबन दस बजे अपने मित्र चंदन सिंह एवं दो अन्य के साथ पहाड़ीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे।



जमुनीपुर ग्राम प्रधान के घर के सामने रुक कर उनसे बात करने लगे। तभी पहले से वहां पर मौजूद एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर बाद विवाद होने लगा। आरोप है कि युवक ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ चार फायर शुरू कर दी। एक गोली गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए प्रधान के हाथ में टच करती हुई सीट में जा धंसी। प्रधान ने एक युवक को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed