फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Load testing begins for the Stanley Road-Malak Harhar six-lane bridge; vehicles to start plying from November

प्रयागराज : स्टेनली रोड-मलाक हरहर सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू, 15 नवंबर से दौड़ेगे वाहन

Thu, 22 Oct 2026 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे सिक्सलेन पुल से जल्द ही फर्राटा भरने की उम्मीद बढ़ गई है। स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक निर्माणाधीन पुल पर लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। भारी वाहनों को पुल पर खड़ा करके उसकी भार सहने की क्षमता और दबाव की जांच की जा रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद पुल को यातायात के लिए खोलने की दिशा में आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।

विज्ञापन
Load testing begins for the Stanley Road-Malak Harhar six-lane bridge; vehicles to start plying from November
प्रयागराज सिक्स लेन ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल पर लोड टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। इस दौरान पुल बेली नाले के ऊपर व मलाका के पास पुल के भाग की लोड टेस्टिंग हुई। इस दौरान भारी वाहनों को पुल के कम्पलीट हिस्से पर खड़ा करके देखा गया कि कितने मिली मीटर पुल दब रहा है। फिलहाल तीन दिन से चल रही टेस्टिंग के नतीजे सकारात्मक देखने को मिले हैं। ऐसे में 15 नवंबर से पुल की एक लेन शुरू होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

पुल पर एक साथ 25 से 30 भारी वाहनों को खड़ा करके यह परीक्षण किया जा रहा है। यह लोड टेस्टिंग 10 से 15 दिनों तक जारी रहेगी। लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल की एक लेन पर आवागमन शुरू होगा। इस पुल का निर्माण 1947 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। इसके बनने से लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ आने-जाने की राह काफी आसान हो जाएगी।

विज्ञापन

9.800 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पुल में कई जगह क्रॉस बैरियर लगाने का काम चल रहा है। ऐसे में क्रॉस बैरियर लगाने के साथ पुल की टेस्टिंग का काम 10 नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। ऐसे में 15 नवंबर से लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन को शुरू कर दिया जाएगा। इसके करीब एक महीने बाद यानि 15 दिसंबर से पुल की दूसरी लेन पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। मार्ग प्रकाश की टेस्टिंग आठ सितंबर को ही पूरी कर ली गई थी। वर्तमान में चल रही लोड टेस्टिंग भी 10 नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। यह सभी परीक्षण पुल को यातायात के लिए सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे हैं। - नुसरतुल्लाह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed