सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal Corporation issues notice to over 1,200 families living in 222 dilapidated houses

Prayagraj : 222 जर्जर मकानों में 1200 से अधिक परिवार, नगर निगम ने भेजा नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर में कई परिवार जर्जर मकानों में जिंदगी बिता रहे हैं। इसी बीच नगर निगम की तरफ से कराए गए एक सर्वे में करीब 222 जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया है। इनमें 1200 से अधिक परिवार रह रहे हैं।

Municipal Corporation issues notice to over 1,200 families living in 222 dilapidated houses
शाहगंज में धराशायी हुआ जर्जर मकान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

शहर में कई परिवार जर्जर मकानों में जिंदगी बिता रहे हैं। इसी बीच नगर निगम की तरफ से कराए गए एक सर्वे में करीब 222 जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया है। इनमें 1200 से अधिक परिवार रह रहे हैं। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस भेजकर इन मकानों की मरम्मत कराने के लिए कहा है।

Trending Videos


नियमों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण बने भवनों की आयु 100 से 120 वर्ष तक रहती है। वर्तमान में शहर में 150 वर्ष से भी अधिक पुराने जर्जर भवनों में लोग रह रहे हैं। शाहगंज की घटना से पहले भी जर्जर मकान की वजह से कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें वर्ष 2022 में मुट्ठीगंज हटिया चौराहा स्थित जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, शाहगंज में भी जर्जर मकान के मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद के कारण कार्रवाई नहीं की जाती। कई जर्जर भवनों का मामला कोर्ट में भी लंबित है। मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि जर्जर भवनों को चिह्नित करके नोटिस जारी की गई है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed