{"_id":"696a20ea14f0a089ed0c6b1d","slug":"naqvi-people-of-bengal-have-made-up-their-mind-to-oust-mamata-banerjee-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकवी बोले : बंगाल की जनता ममता बनर्जी की विदाई का बना चुकी है मन, पश्चिम बंगाल की सीएम पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकवी बोले : बंगाल की जनता ममता बनर्जी की विदाई का बना चुकी है मन, पश्चिम बंगाल की सीएम पर बोला हमला
Fri, 16 Jan 2026 04:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Jan 2026 04:58 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर इसलिए भयभीत हैं क्योंकि उनके फर्जी घुसपैठी मतदाता देश छोड़कर कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर इसलिए भयभीत हैं क्योंकि उनके फर्जी घुसपैठी मतदाता देश छोड़कर कर भाग रहे हैं। वैसे ही अब बंगाल की जनता ममता बनर्जी की विदाई का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता रक्तरंजित राज्य सरकार से त्रस्त हो चुकी है। ममता सरकार मां, माटी और मानुष के लिए अभिशाप बन चुकी है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत की धरती से कमल खिलेगा। कांग्रेस विपक्ष दल होने के नाते देश की राष्ट्रीय एवं आंतरिक मामले के मुद्दे के मामले में फेल हो चुकी है इसलिए जनता कांग्रेस को रसातल में भेज चुकी है।
विज्ञापन
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय के पिता राम चंद्र पांडेय के निधन पर उनके निवास पर शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। वह जीरो रोड स्थित अरुण पाठक के आवास पर भी पहुंचे। वहां उनके भाई के निधन पर नकवी शोक व्यक्त किया। इसके पहले सर्किट हाउस में नकवी का रामजी केसरवानी, सीता शरण शास्त्री, राजेश केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल और किशन चंद्र जायसवाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन