{"_id":"6a8616ec156bee05710f4569","slug":"number-of-patients-crosses-450-surge-in-seasonal-ailments-allahabad-news-c-3-hld1039-955033-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मरीजों की संख्या 450 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मरीजों की संख्या 450 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
Thu, 20 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार पर मौसम खुलने के बाद मरीजों की बढ़ी भीड़
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। मरीजों में सर्दी-जुकाम, खांसी व गले में संक्रमण जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में मरीजों की संख्या 460 के पार रही। इसमें ज्यादातर मरीजों में मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए। मरीजों पर खांसी की साधारण दवाइयां काम नहीं कर रही है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। ऐसे में केवल दवाइयां ही काफी नहीं हैं बल्कि दिनचर्या और खान-पान में सावधानी बरतना भी जरूरी है।
विज्ञापन
इनका रखें ख्याल
-- गले में तकलीफ होने पर ठंडा पानी, ठंडी दही और मट्ठे का सेवन न करें।
-- चिकनी और मसालेदार व्यंजन के इस्तेमाल से बचें।
-- गले में तकलीफ होने पर नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारा बेहद फायदेमंद है।
- बीमारी के लक्षण प्रतीत होते ही डॉक्टर को दिखाएं।
-मौसम आम लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। सर्दी-जुकाम गले में खराश से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। एंटीबायोटिक दवाओं के अलावा गले की परेशानी को दूर करने के लिए नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारा करना काफी फायदेमंद होता है। सभी जरूरी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है। - डॉ. अमरेश वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी कौड़िहार