फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parshuram Dal burnt the effigy of Anurag Kashyap at Subhash Chowk, enraged over his derogatory comments

Prayagraj : परशुराम दल ने सुभाष चौराहे पर फूंका अनुराग कश्यप का पुतला, ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के

Sat, 19 Apr 2025 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

बॉलीवुड के निर्माता निदेशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर परशुराम दल से जुड़े लोगों ने खासी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया में भी अनुराग कश्यप को लेकर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Parshuram Dal burnt the effigy of Anurag Kashyap at Subhash Chowk, enraged over his derogatory comments
परशुराम दल ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड के निर्माता निदेशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर परशुराम दल से जुड़े लोगों ने खासी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया में भी अनुराग कश्यप को लेकर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। वहीं सिविल लाइंस में परशुराम दल ने अपनी नाराजगी अनुराग कश्यप का पुतला दहन करने के साथ जताई।

विज्ञापन

दरअसल अनुराग कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समाज पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर भी अनुराग कश्यप के इस कमेंट को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। फिलहाल उनके द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुभाष चौराह सिविल लाइंस में परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान अनुराग कश्यप का पुतला भी फूंका गया। यहां गंगाधर शर्मा ने कहा कि अनुराग कश्यप ने जो टिप्पणी की उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर परशुराम दल के संयोजक राम जी त्रिपाठी, सहसंयोजक बसंत कुमार तिवारी, प्रकाश पांडेय, अमित द्विवेदी, अश्वनी तिवारी, मनीष देव मिश्रा, हिमांशु पांडेय, अजय त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed