फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People of Chandal Chowkdi want to spread political communalism in the name of Namaz.

Prayagraj : चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम पर फैलाना चाहते हैं सियासी सांप्रदायिकता

Wed, 20 May 2026 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 12:29 PM IST
सार

चांडाल चौकड़ी के कुछ लोग नमाज के नाम पर सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। उनसे हमें बच कर रहना होगा। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन
People of Chandal Chowkdi want to spread political communalism in the name of Namaz.
सर्किट हाउस में मुख्तार अब्बास नकवी का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चांडाल चौकड़ी के कुछ लोग नमाज के नाम पर सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। उनसे हमें बच कर रहना होगा। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन

सड़क पर नमाज के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ना ऊपर वाले के प्रति प्रार्थना करना और सभी के कल्याण के प्रति इबादत करना है। सड़क पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था से आम जनता प्रभावित होगी और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी। इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों को कानून का पालन करते हुए मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़नी चाहिए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।

विज्ञापन

नकवी ने कांग्रेस-सपा पर हमला करते हुए कहा कि लफ्फाजी की लंपट लॉबी का सत्तालोलुप सुरूर और गुरूर चुनावी मैदान में लगातार गच्चा खा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में भी इस लफ्फाजी के लाट साहबों और झांसे के झंडाबरदारों को झटका झेलना पड़ेगा। कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस निर्मित व निर्देशित वोट चोरी का हाॅरर शो जनता के बीच टांय-टांय फिस्स हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के हालिया नतीजों पर पूर्व मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की सनक बिहार, पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में धराशायी हुई है और आगे उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में भी धूल-धूसरित होगी। आज भाजपा और सहयोगी दलों का भारत की 78 फीसदी आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वज लहरा रहा है। भारत में सुशासन व सनातन का अमृत काल चल रहा है।

पीएम मोदी को बताया संकटमोचक

पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को कामयाब व काबिल नेतृत्व मिला है, जो संकटमोचक की तरह है। नरेंद्र मोदी ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है। कुछ लोग संकट के समाधान में जुटने के बजाय सियासी व्यवधान में डट जाते हैं, ऐसे भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगा कर आपदा में अवसर ढूंढने वाले साजिशी सिंडीकेट से सावधान रहना होगा। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में कहा कि जिन्होंने विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटना फिर न हो।

भाजपाइयों ने किया पूर्व मंत्री का स्वागत

प्रयागराज पहुंचने पर भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि शाम छह बजे मुख्तार अब्बास नकवी वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी केसरवानी के जीरो रोड स्थित नवनिर्मित होटल पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता राम जी केसरवानी, राजेश केसरवानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास, रमेश पासी, सुशील जैन, नटवर लाल भारती, वसीम, शत्रुघ्न जायसवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed