फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP in front of helicopter

प्रयागराजः हेलीकॉप्टर से प्रचार में भाजपा सबसे आगेे

Sun, 19 May 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से आने वाले स्टार प्रचारकों के मामले में जिले में भाजपा सबसे आगे रही। उसके लिए जिले में सबसे ज्यादा 16 जगहों पर सभा करने के लिए पहुंचे स्टार प्रचारकों ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। जबकि इस मामले में सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल काफी पीछे रहे। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए जिले में दूर-दूर से स्टार प्रचारक पहुंचे। इनमें से कई ऐसे रहे जिन्होंने सभा स्थल तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर से पहुंचने का सिलसिला 28 अप्रैल से शुरू होकर कुल 11 दिनों तक चला। इस अवधि में स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जिले में कुल 20 अलग-अलग स्थानों पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इनमेें से सात बार हेलीकॉप्टर रिजर्व पुलिस लाइन में उतरा, जबकि शेष 13 बार सभा स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतारे गए।
विज्ञापन


लीकॉप्टर से स्टार प्रचारकों को लाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रही। उसके 17 स्टार प्रचारक ऐसे रहे जिन्हें जिले में लाने के लिए पार्टी की ओर से हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। जबकि इस मामले मेें विपक्षी दल उससे काफी पीछे रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार के लिए जहां महज दो स्टार प्रचारक हेलीकॉप्टर से पहुंचे, वहीं कांग्रेस के लिए एक स्टार प्रचारक ने उड़नखटोले का इस्तेमाल किया। बसपा या अन्य किसी राजनीतिक दल की ओर से एक भी प्रत्याशी ऐसा नहीं रहा, जिसे प्रचार के लिए आने के दौरान हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के दौरान वहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अलावा फायरब्रिगेड की टीम भी मौजूद रहती है। यही वजह है कि स्टार प्रचारकों को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए पहले संबंधित राजनीति दल को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेनी पड़ती है, जिसके लिए उन्हें निर्धारित रकम भी अदा करनी पड़ती है। अग्निशमन विभाग अफसरों ने बताया कि इस बार यह रकम पांच हजार रुपये निर्धारित की गई थी और सभी पार्टियों ने अपने हिस्से का भुगतान कर दिया। बताया कि जिले में कुल 20 स्टार प्रचारकों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग हुआ, जिसके एवज में एनओसी के लिए विभाग को एक लाख रुपये प्राप्त हुए। इनमें से 85 हजार रुपये सिर्फ भाजपा की ओर से दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed