फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Hema Malini cried due to scuffle after PM Modi's program was over

प्रयागराज : पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद धक्कामुक्की होने पर रो पड़ीं हेमा मालिनी

Wed, 22 Dec 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 12:33 AM IST
सार

सिविल डिफेंस के सदस्य के सुरक्षा कर्मियों की मदद से हेमा मालिनी को भीतर ले गए। इसके कुछ देर बाद वाराणसी की नंबर प्लेट वाले वाहन से उन्हें निकाला गया ताकि, कोई पहचान न सके।

विज्ञापन
Prayagraj: Hema Malini cried due to scuffle after PM Modi's program was over
Prayagraj News : परेड मैदान में पीएम मोदी की सभा में बोलतीं सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री के मंच से उतरते हुए परेड मैदान में भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ ही पल में पूरा मैदान खाली हो गया। खास यह कि व्यवस्था में लगे अफसर भी गायब हो गए। इसका नतीजा रहा कि धक्का-मुक्की की शिकार सांसद हेमा मालिनी रो पड़ीं। प्रधानमंत्री के जाने के बाद हेमा मालिनी भी निकलने लगीं, लेकिन गेट पर खड़े लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें धक्के भी लगे। वहां मौजूद सिविल डिफेंस के सदस्य के सुरक्षा कर्मियों की मदद से हेमा मालिनी को भीतर ले गए। इसके कुछ देर बाद वाराणसी की नंबर प्लेट वाले वाहन से उन्हें निकाला गया ताकि, कोई पहचान न सके। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक  व्यवस्था में भी प्रशासन की मदद की।
विज्ञापन


इससे पहले मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मथुरा में भी कॉरिडोर बनाए जाने की वकालत की है। प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद संवाददाताओं से हुई बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि काशी विश्वनाथ में बहुत सुंदर कॉरिडोर बना है। अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सबको लगता है कि मथुरा में भी कॉरिडोर होना चाहिए। संवाददाताओं ने पूछा कि क्या यह मांग वह सरकार के समक्ष उठाएंगी तो उन्होंने कहा कि यह मांग कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य जया बच्चन द्वारा भाजपा को श्राप दिए जाने के सवाल पर हेमामालिनी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed