फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Impact of students' protest visible; PNP issues order for special back-paper examination.

Prayagraj : छात्रों के प्रदर्शन का दिखा असर, पीएनपी ने जारी किया स्पेशल बैक परीक्षा का आदेश

Wed, 19 Aug 2026 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में 81 हजार छात्रों के फेल होने से नाराज छात्रों ने स्पेशल बैक परीक्षा की मांग को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर महाधरना दिया। छात्रों ने जल्द परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद पोर्टल पर लिखित आदेश जारी किए जाने के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Impact of students' protest visible; PNP issues order for special back-paper examination.
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डीएलएड अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में 81 हजार छात्रों के फेल होने पर छात्रों ने आक्रोश जाहिर किया है। स्पेशल बैक परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने महाधरने का आयोजन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई तो और बड़ा आंदोलन  किया जाएगा।  

विज्ञापन


डीएलएड संघ अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि प्रदेश में आठ वर्षों के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती आने की आहट है। परीक्षा जल्द न कराने पर हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।  दिन भर चले प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियामक राजिस्टार ने बाहर आकर छात्रों को आश्वासन दिया गया लेकिन छात्रों की मांग थी कि तत्काल परीक्षा तिथि घोषित की जाएगा। इसके बाद फिर परीक्षा नियामक सचिव ने मुलाकात करके पोर्टल पर लिखित आदेश जारी किया। इसके बाद छात्रों का धरना खत्म हुआ। रजत सिंह ने कहा यह लड़ाई जीतने से काफी छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा और आगे भर्ती प्रक्रिया में वह हिस्सा ले सकेंगे। प्रदर्शन में शामिल लवकुश मौर्या, अजित यादव, प्रभात, विनोद पटेल, रागिनी देवी, प्रीति, अंजलि आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed