Prayagraj News : माफिया अतीक व अशरफ की 155 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, सरकार के खाते में दर्ज होगी जमीन
माफिया अतीक अहमद व माफिया अशरफ की प्रयागराज व लखनऊ में हाल ही में चिह्नित की गई 155 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद व माफिया अशरफ की प्रयागराज व लखनऊ में हाल ही में चिह्नित की गई 155 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जाएंगी। कुर्की की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें राज्य सरकार में निहित किया जाएगा। बीते दिनाें त्रिवेणी सभागार पुलिस लाइन, कमिश्नरेट में हुई बैठक में इस मसले पर चर्चा की गई थी। बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार सूत्रों से पता चला है कि माफिया अतीक अहमद व माफिया अशरफ ने कसारी-मसारी व तहसील सदर में अपने गैंग के गुमनाम सदस्यों के नाम कई जगह जमीनों की खरीद-फरोख्त की थी।
दोनों माफिया की मृत्यु के बाद बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त कर इससे मिलने वाली रकम अतीक और अशरफ के परिवार वालों तक पहुंचाई जा रही है। इस अवैध खरीद-फरोख्त में माफिया अतीक अहमद के साले और उसके सहयोगियों का नाम भी सामने आया है। बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार माफिया अतीक के गुर्गे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
हालांकि, उपजिलाधिकारी सदर की ओर से दी गई जांच आख्या में यह अवगत कराया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि के विक्रय का मामला प्रकाश में नहीं आया है। फिलहाल, माफिया अतीक व अशरफ की चिह्नित की गईं बेनामी संपत्तियों को कुर्क किए जाने की तैयारी चल रही है और इसके बाद इन संपत्तियों को राज्य सरकार के खाते में दर्ज करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।