फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rahul Gandhi to interact with students at KP College grounds; Kayastha Pathshala grants approval.

Prayagraj: केपी कॉलेज मैदान पर ही छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, कायस्थ पाठशाला ने दी सशर्त मंजूरी

Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
सार

आठ अगस्त को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कुछ प्रतिबंधों के साथ मंजूरी दे दी है। राहुल गांधी का प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Rahul Gandhi to interact with students at KP College grounds; Kayastha Pathshala grants approval.
अजय राय और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ केपी इंटर कॉलेज मैदान पर ही होगा। आठ अगस्त को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कुछ प्रतिबंधों के साथ मंजूरी दे दी है। वहीं, राहुल गांधी का प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है। केपी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर आयोजन स्थल के लिए पूर्व में दी गई अनुमति को निरस्त किए जाने से कांग्रेस में खलबली मच गई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम मनीष कुमार वर्मा और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ बैठक की जिसके बाद एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सहमति तो दे दी है लेकिन अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


इस दौरान केपी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधिक सलाह ली। चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से लिखित में दिया गया है कि कार्यक्रम हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी आधार पर उन्हें कार्यक्रम स्थल की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि इसके लिए पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी। प्रशासन को समय से सूचना दे दी गई है और यह संवाद तय समय पर मजबूती से संपन्न होगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निर्धारित समय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचेंगे। किसी भी कीमत पर कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी, बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी।

हर विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा में होने वाले सम्मेलन में उनका संदेश जनता को सुनाया जाएगा। इन सम्मेलनों में यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द करने की षड़यंत्र किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और छात्रों के मुददों को नहीं उठाने देना चाहती है। यही वजह है कि हर स्थान पर ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कराने का प्रयास किया जाता है, लेकिन प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम होगा। पार्टी ने इसके लिए पुख्ता तैयारी की है।


3.15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे राहुल गांधी
आठ अगस्त को राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। शाम 5:30 से 6:15 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम करेंगे। फिर शाम 6:00 से 8:30 बजे तक केपी ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed