{"_id":"6a748688ba1f8ee61b0fddae","slug":"rahul-gandhi-event-to-place-on-august-8-ajay-rai-says-permission-was-cancelled-under-government-pressure-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : राहुल गांधी का कार्यक्रम केपी मैदान में ही होगा, अजय राय बोले- सरकार के दबाव में निरस्त की गई अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : राहुल गांधी का कार्यक्रम केपी मैदान में ही होगा, अजय राय बोले- सरकार के दबाव में निरस्त की गई अनुमति
Thu, 06 Aug 2026 06:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:35 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर आठ अगस्त को केपी मैदान में ही होगा। सरकार के दबाव में केपी ट्रस्ट ने मैदान की अनुमति का आदेश निरस्त किया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर आठ अगस्त को केपी मैदान में ही होगा। सरकार के दबाव में केपी ट्रस्ट ने मैदान की अनुमति का आदेश निरस्त किया है। बावजूद इसके केपी मैदान में ही कार्यक्रम होगा। उन्होंने राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी बताया। अजय राय बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी सरकार के दबाव में राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड में कार्यक्रम को निरस्त किया गया था, लेकिन वहां पर राहुल गांधी का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लेकर राहुल गांधी से संवाद किया। प्रयागराज में भी सरकार के दबाव में मैदान की अनुमति निरस्त कर दी गई। पहले लिखित अनुमति प्रदान की गई और निर्धारित शुल्क लेकर रसीद उपलब्ध कराई गई। इसके बाद दबाव पड़ने पर कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि यह सरकार नौजवानों से डर गई है। कहा कि प्रशासन को अवगत करा दिया गया कि कार्यक्रम कराया जाएगा, प्रशासन ने सहमति दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। यहां पर किसी पार्टी का झंडा बैनर नहीं होगा। राहुल सिर्फ छात्रों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
गुजरात से लीक हो रहा है पेपर
अजय राय ने कहा कि पहले प्रयागराज के गवर्नमेंट में सभी परीक्षाओं के पेपर छपते थे, लेकिन कभी पर्चा लीक नहीं हुआ। जब से पर्चा गुजरात में छपने लगा तब से पेपर लीक होने लगे। गुजरात से ही पर्चे को बेच दिया जा रहा है सेल कर दिया जा रहा है। जब पर्चा गुजरात से ही बिक गया पैसा लेकर तो फिर वायु सेना का हेलीकॉप्टर और रॉफेल क्या कर सकता है।