सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PWD roads are in bad condition, inviting accidents every day

Prayagraj News: पीडब्ल्यूडी सड़क बदहाल, रोज दे रहे हादसे को दावत

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 01 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
PWD roads are in bad condition, inviting accidents every day
बैंदो मार्ग से नैनुआ तक पीडब्ल्यूडी सड़क बदहाल, रोज हो रहे हादसे—ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के बैंदो मार्ग से नैनुआ तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े बन गए हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos

ग्रामीण भानु प्रताप पटेल, सर्वेश कुमार पटेल, पिंटू पटेल, अभिषेक पटेल, सुशील पटेल आदि का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों में बनी यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क के किनारे एक बड़ा तालाब है और सड़क पर बने गहरे गड्ढ़ों के कारण लोग अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाते हैं। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इस मार्ग पर कई ईंट भट्ठे संचालित हैं, जहां से लगातार भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों के दबाव के कारण सड़क की हालत और बिगड़ती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और तालाब के किनारे बैरिकेडिंग या रेलिंग लगाई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed