सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways ARM AK Mishra arrested while taking bribe, caught red-handed by anti-corruption team

Prayagraj : रोडवेज के एआरएम एके मिश्रा आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्र को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इससे महकमे में हड़कंप मचा रहा।

Roadways ARM AK Mishra arrested while taking bribe, caught red-handed by anti-corruption team
अरविंद कुमार मिश्रा, एआरएम जीरो रोड, रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने सोमवार को रोडवेज के जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्र को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन पर परिचालक की ड्यूटी सुचारु रूप से संचालित करने व एक अन्य परिचालक की सर्विस बुक में वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि सही करने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।

एंटी करप्शन के अनुसार, धूमनगंज के पीपलगांव उर्फ शाहपुर निवासी संगम सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीरो रोड डिपो के एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने उनसे और उनके एक साथी परिचालक से संबंधित कार्यों के बदले रिश्वत मांगी है। शिकायत पर एंटी करप्शन के निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम ने सोमवार को राजापुर स्थित एआरएम कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत के रुपये थमाए वैसे ही टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी अरविंद कुमार मूलरूप से वाराणसी के थाना फूलपुर गांव परसरा का निवासी है। वह वर्तमान में राजापुर स्थित रोडवेज गेस्ट हाउस के पास सरकारी आवास में रहता है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना संगठन के हेल्पलाइन नंबर 9454402490 या फिर लखनऊ मुख्यालय कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed